______________________
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर समभाव महिला मंच द्वारा नगर अंबिकापुर के मंदिरों में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पूरे श्रद्धा,भक्तिभाव व उल्लास से किया गया। जिसमें समभाव महिला मंच की सभी समाज से जुड़ी सदस्य बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
ज्ञात हो कि समभाव महिला मंच विविध समाज की बहनों का एक साझा मंच है और इस मंच में प्रतिवर्ष भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध पारंपरिक पर्व व त्यौहार पूरी श्रद्धा,आस्था,भक्तिभाव और उल्लास से मनाये जाते हैं।
समभाव महिला मंच की सदस्य बहनों ने नगर के दुर्गा मंदिर,गौरी मंदिर और समलाया मंदिर में अलग अलग समूह में शामिल होकर व्रती बहनों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिससे समाज में श्रद्धा,आस्था व उल्लास के साथ साथ समरसता, सौहार्द्र व सद्भाव के तानाबाने का वातावरण निर्मित हुआ।
इस दौरान स्थानीय समलाया मंदिर में संजीता स्वर्णकार,सुनीता लाल,नीलिमा गोयल,नमिता चावला,तुलसी शर्मा,उमा वर्मा, नुजहत फातमा, रीना सोनी, मनोबी दत्ता, पिंकी छाबड़ा उपस्थित रहीं।



