💐विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव सभपति श्री हरमिंदर सिह टिन्नी जी के मुख्य आतिथ्य में श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी अध्य्क्ष विद्य्या मन्दिर की अद्यक्षता में, डाक्टर श्रीमती पुष्पा सोनी एव सदस्य उपभोक्ता आयोग श्री नवनी कांत दत्ता, विद्य्या मन्दिर के पूर्व छात्र, श्री दीपक यादव पार्षद जी के विशिष्ट आतिथ्य में मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्जवलन से प्रारंभ हुआ।

स्वागत उद्बोधन सुश्री वन्दना दत्ता एव शक्षिकाओ ने फूल के पौधों से स्वागत किया, एव बताया कि यह विद्यालय जरुरतमन्द बच्चो के लिए संचालित है, इस विद्यालय का मुख्य उदेश्य ऐसे बच्चो को शिक्षा के लिए लाया जाता है जो बीच मे अपनी शिक्षा छोड़ कर अपने माता पिता जहां काम करते है उनके साथ रहते है*कुछ माताएं अपने बच्चो को विद्यालय परिसर में शाला समय के पूर्व ही छोड़ के अपने काम मे चली जाती है वापसी में घर ले जाती है,हमसब उनको सुरक्षित परिवेश दे रहे है, विद्यालय जरूर छोटा है पर बच्चो के सपने बहुत बड़े है, शिक्षिकाएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है ,अल्प मानदेय में सेवा निरन्तर सेवा दे रही है, प्रधानपठिका श्रीमती साधना कस्यप ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

प्रभारी प्रधानपठिका श्रीमती संगीता महापात्र, जयंती, प्रभा वती, नंदनी राजपूत का परिचय करवाया, सबकी सेवा को सराहनीय बताया,इस विद्यालय के प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त बच्चे आज अच्छी अच्छी जगह नॉकरी कर रहे है, कुछ पूर्व छात्रों का परिचय भी कराया गया मानसी गुप्ता पूर्व छात्र हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर सम्मानित हुई है , नन्हे बच्चो ने *तेरी वीणा की बन जाऊं तान* सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभरम्भ किया, *आशा ठाकुर ने माता पिता के सम्मान में अपनी बात रखी* छोटे बच्चो ने *दिल बहल जाता है आपके आ जाने से* बहुत सुंदर प्रस्तुति दी, विद्य्या मन्दिर की पूर्व छात्रा *आर्या सिह राजपूत* ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, पूर्व छात्र परमजीत सिंह ने मधुर स्वर में*तुझसे नाराज नही ज़िंदगी* सुनाया, सभी मिडिल स्कूल के बच्चो द्वारा प्रहसन *पाश्चात्य भाषा के ऊपर* की प्रस्तुति दी,बच्चो के द्वारा *ये तो सच है कि भगवान है* की प्रस्तुति से सबको भावुक कर दिया, हर प्रदेश के नृत्य गीत को शामिल करने का प्रयास किया गया था, मराठी, बंगाली, छतीसगढ़ी, उड़ीसा का ओडिसी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, सरगुजा कर्मा नृत्य, और अन्य प्रांतों के लोकगीतों पर आधारित नृत्य की पस्तुति दी, बच्चो के साथ शक्षिकाओ ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी, ये विशेष प्रशसनीय रहा,श्री हरमिंदर सिह, सभपति ने कहा कि नींव मजबूत रहेगी तो इमारत मजबूत होगी बच्चो को प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार दिया जा रहा है वह सराहनीय है, इसी क्रम में श्री सुरेंद्र गुप्ता जी, डाक्टर पुष्पा सोनी जी, पार्षद दीपक यादव जी , पूर्व छात्र नवनिकान्त दत्ता, एव साईं समिति के अध्य्क्ष जयेश वर्मा, अभिभावक गिरजा ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की प्रस्तुति देखकर छोटे बच्चो और शक्षिकाओ का परिश्रम दिख रहा है , शिक्षा के साथ संस्कार भी दिया जा रहा है, इस संस्था से मन से जुड़ाव की अनुभूति होती है,

बच्चो को उपहार भी दिया गया, समिति के सदसयो में श्रीमती जया तिवारी , अनुभा डबराल,प्रफुल्ल महापात्र, रंजन खेरपाण्डे ने कार्यक्रम को सफल बनाने अपना सराहनीय सहयोग दिया, कार्यक्रम में अभिभावकों और पूर्व छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये, श्रीमती सन्तोस पांडे, आतिशी भटाचार्य, ज्योति द्विवेदी, श्रद्धा खेरपाण्डे, अधिवक्ता कल्पना मजूमदार, चन्दना बोस, विजय सालुंके, रेणुका सैनी, प्रीती सालुंके साईं समिति से, जमुना, नंदिनी राजपूत, एवं अन्य अभिभावक उपस्थित थे।



