:- बैठक में डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर एवं आवाज़ तय मानक के आधार पर रखकर संचालन करने हेतु किया गया निर्देशित ।
:- रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन किये जाने पर डीजे संचालको के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की दी गई चेतवानी।
:- होटल मैनेजर एवं मैरिज गार्डन संचालको की जिम्मेदारी की गई सुनिश्चित, तय समय के बाद परिसर मे ना हो डीजे संचालन।
:- डीजे संचालन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत ना बजाए जाने हेतु दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देश
:- बैठक में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक, मैरिज गार्डन व होटल मैनेजर रहे उपस्थित ।
⏩ आगामी बोर्ड परीक्षाओ को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी डीजे संचालको, मैरिज ग्राउंड एवं होटल मैनेजरो की बैठक आयोजित कर डीजे संचालन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो के सम्बन्ध मे विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन कराने हेतु बैठक आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
⏩ इसी क्रम मे आज दिनांक को नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), एसडीएम अंबिकापुर श्री फागेश सिन्हा एवं तहसीलदार अंबिकापुर श्री उमेश्वर बाज के नेतृत्व मे थाना कोतवाली अंबिकापुर में आगामी बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालकों, मैरिज गार्डन एवं होटल मैनेजरो की बैठक आयोजित की गई, बैठक के दौरान डीजे संचालकों को बोर्ड परीक्षा के दौरान एवं किसी भी सामाजिक/धार्मिक आयोजन /कार्यक्रम / रैली / जुलूस आदि में डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने पश्चात ही डीजे सिस्टम लगाने, साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने हेतु रात्रि 10 बजे के पूर्व तक ही ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने के दिशा निर्देश दिए गए, बैठक दौरान डीजे संचालको को रजिस्टर संधारण करने हेतु बताया गया जिसमे विधिवत अनुमति एवं नियम शर्तों के साथ डीजे संचालन कराने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र एवं अन्य जानकारिया लिखित रूप मे प्राप्त कर रखा जायगा, जिससे आवश्यक होने पर सम्बंधित व्यक्ति एवं संचालक से तत्काल परस्पर सुचना स्थापित की जा सके, बैठक मे तय समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जप्ती की कार्यवाही किये जाने की सख्त चेतावनी दी गई। मैरिज गार्डन एवं होटल के मैनेजरो को डीजे संचालन से सम्बंधित नियमो की कड़ाई से पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, प्रत्येक होटल मैनेजर एवं मैरिज गार्डन संचालक यह सुनिश्चित करें कि तय समय के बाद किसी भी प्रकार के कार्यक्रम मे डीजे का संचालन ना हो
▶ डीजे संचालन के दौरान किसी भी धर्म संप्रदाय एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत नही बजाने हेतु सभी डीजे संचालको को कड़ी समझाईस दी गई उक्त सभी दिशा-निर्देशों पर सभी डीजे संचालकों ने भी अपनी सहमति प्रदान की एवं नियमों का उल्लंघन होना पाये जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समझाईस दी गई।
⏩ बैठक के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह एवं सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक, मैरिज गार्डन व होटल मैनेजर उपस्थित रहे।



