अम्बिकापुर ।
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमानन्द तिग्गा द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जिलापदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल हैं।

भारत सिंह सिसोदिया ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नव नियुक्त सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगे। भाजपा सरगुजा परिवार को इनसे नई ऊर्जा, समर्पण और संगठन विस्तार की अपेक्षा है।



