*प्रेमनगर। दिनांक 11 फरवरी 2026* को पी.एम. श्री सेजेस प्रेमनगर, जिला सूरजपुर में पूर्व छात्र-छात्रा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विद्यालयीन दिनों की स्मृतियाँ ताज़ा कीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया जगते उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री आलोक साहू, प्रेमनगर के बीईओ श्री प्रताप पैंकरा, एबीईओ श्री सतीश साहू, बीपीओ श्री रमेश जायसवाल, पूर्व प्राचार्य श्री एस.एस. दीक्षित एवं वरिष्ठ नागरिक श्री आई. अंसारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के कई पूर्व छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया गया। रोहिणी सिंह वर्तमान में मेडिकल विभाग में कार्यरत हैं। सुमन सिंह बिश्रामपुर सीएचसी में नर्स के पद पर सेवाएँ दे रही हैं। तुलसी सिंह सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला सहायक) के रूप में कार्यरत हैं। तकेश्वर सिंह डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। वहीं चंदा दास एवं लक्ष्मी दास मेडिकल कॉलेज में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। उनकी उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए पूर्व छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य पी.एम. श्री आर.बी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा,
“पूर्व छात्र-छात्राएँ हमारे विद्यालय की अमूल्य धरोहर हैं, उनकी उपलब्धियाँ ही हमारे प्रयासों की सच्ची पहचान हैं। हमारा यह प्रयास सदैव रहेगा कि विद्यालय शिक्षा, संस्कार और सफलता का सशक्त केंद्र बना रहे।”
कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
— पी.एम. श्री सेजेस प्रेमनगर, जिला सूरजपुर



