इस दौरान उनके ज्येष्ठ पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्राी एवं सरगुजा रियासत के महाराज श्री टी0एस0 सिंहदेव भी उपस्थित थे। राजमाता स्व श्रीमति देवेंद्र कुमारी सिंह देव का निधन वर्ष 2020 में लंबी बीमारी के उपरांत हो गया था। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के जब्बल राज परिवार में हुआ था। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सरगुजा महाराज स्व. एमएस सिंह देव से विवाह के बाद वे सरगुजा आई थीं। सरगुजा में उन्होंने पूरा वक्त बिताया। यहीं से उन्होंने राजनीति की शुरुआत भी की थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंह देव एक बार अंबिकापुर व एक बार बैकुंठपुर से विधायक भी रहीं। अविभाजित मध्य प्रदेश में प्रकाशचंद्र सेठी व अर्जुन सिंह के मंत्री मंडल की वे मंत्री रहीं। उन्हें आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई, वित्त विभाग की जवाबदारी दी गई थी। महाराज स्व0 एम0एस0 सिंहदेव के शासकीय सेवा में होने के कारण उन्होंने सरगुजा जिले की सभी राजनैतिक और समाजिक जिम्मेदारियों को सम्हाल लिया था। सत्तर और अस्सी के दशक में एक महिला होने के बावजूद इस दौरान उन्होंने तत्कालीन सरगुजा जिले के चप्पे-चप्पे का दौरा कर औपचारिक रुप से कांग्रेस के मजबूत संगठन की आधारशिला रखी थी। उनकी राजनैतिक स्मृतियों को याद करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने कहा कि आज से 50-60 वर्ष पूर्व के राजनैतिक दौर में उन्होंने संगठन विस्तार के दौरान जिन राजनैतिक युवा तुर्को को संवारा था वे आज सरगुजा में कांग्रेस के अगुआ हैं।

राजीव भवन में श्रद्धॉजली उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंण्ड चौक पर पूर्व महाराज स्व0 एम0एस0 सिंहदेव एवं स्व0 राजमाता श्रीमति देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत मॉं महामाया मंदिर में आयोजित भंडारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने प्रसाद का वितरण किया।

इस दौरान डॉ0 प्रेमसाय सिंह, श्री अजय अग्रवाल, श्री जे0पी0 श्रीवास्तव, डॉ0 अजय तिर्की, श्री राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, सत्येन्द्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, मधु दिक्षित, इरफान सिद्धकी, मुनेश्वर राजवाडे, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, ए0पी0 सांडिल्य, रसीद अहमद अंसारी, विजेन्द्र गुप्ता, लालचंद यादव, लक्ष्मी गुप्ता, सी अनिल, सुधांशु गुप्ता, फूलसाय लकडा, संजय सिंह, शान्तनु मुखर्जी, संजीव मंदिलवार, अनूप मेहता, आशीष वर्मा,लोकेश कुमार, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील खान, जीवन यादव, सोहन जायसवाल, रजनीश सिंह, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, विकास केशरी, अमित वर्मा, मो0 बाबर, मेराज रंगरेज, मिथुन सिंह, हनुमान सिंह, परवेज आलम गांधी, केदार यादव, सपना सिन्हा, मंजू सिंह, संगीता मिंज, सावित्राी ठाकुर, रश्मी सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, आशीष शील, विकास दुबे, जिलानी खान, हनुमान सिंह, दुर्गा गुप्ता, रुही गजाला ,चंचला सांडिल्य, श्रीमति हमीदा, शकीला सिद्धकी आदि मौजूद थे।



