सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन दिनांक 09 नवंबर 2025 को स्थानीय अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक श्री देवव्रत गौतम, श्री अजय अग्रवाल, तथा मुख्य चुनाव अधिकारी श्री रमाशंकर कुशवाहा, श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री नंदकिशोर राजवाड़े के मार्गदर्शन में पूर्णत: शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न किया गया।
निर्वाचन उपरांत चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं
अध्यक्ष : श्री अमित (मिंटू) अग्रवाल
सचिव : श्री अजय पाठक
कोषाध्यक्ष : श्री प्रकाश श्रीवास्तव
निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई,जिसमें शामिल हैं
कार्यकारिणी सदस्य / पदाधिकारियों की सूची
विधि एवं विशेष सलाहकार – श्री राधेश्याम अग्रवाल
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – श्री सुदामा बंसल,श्री शैलेन्द्र गुप्ता
संरक्षक – श्री रविंद्र प्रताप सिंह टुटेजा, श्री सुभाष गोयल, श्री विजय अग्रवाल, श्री संजीव गोयल, श्री नवीन गोयल
उपाध्यक्ष –
श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री संतोष सिंह,
श्री सुमित अग्रवाल, श्री सचिन केड़िया,श्री नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा,श्री प्रवीण कुमार गुप्ता
सह-सचिव – श्री प्रदीप शर्मा
पी.आर.ओ. – श्री सूरज दुबे
संगठन सचिव – श्री वीरेंद्र सिंह, श्री राकेश गुप्ता, श्री लोकेश सोनी
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष –
श्री मुकेश गोयल (सीतापुर),
श्री उमेश कुमार गुप्ता (बरगीडीह),
श्री नवीन अग्रवाल (बतौली),
श्री प्रतीक गुप्ता (सीतापुर),
श्री इंद्र कुमार यादव (उदयपुर),
श्री विकास तिवारी (उदयपुर)
प्रथम कार्यकारिणी बैठक
नवीन कार्यकारिणी विस्तार के उपरांत आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को होटल हाइड एंड सीक में संघ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं अनुमोदन किया गया—

1. सभी नव-निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत एवं परिचय
2. मनोनीत पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरण
3. केमिस्ट कल्याण कोष के गठन पर विस्तृत चर्चा एवं अनुमोदन
4. किराना/जनरल स्टोर में अवैध दवा बिक्री की रोकथाम एवं कठोर कार्रवाई की रणनीति
5. बिना अनुज्ञप्ति धारकों को हो रही दवा आपूर्ति बंद करने हेतु औषधि विभाग से प्रभावी कार्रवाई का आग्रह
6. संघ के सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरण
7. पूर्व कार्यकारिणी के आय–व्यय विवरण का प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा
केमिस्ट कल्याण कोष की घोषणा
कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से केमिस्ट कल्याण कोष की औपचारिक घोषणा की गई। पूरे केमिस्ट परिवार में केमिस्ट कल्याण कोष को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है, जो संगठन की एकजुटता एवं कल्याणकारी दृष्टिकोण को दर्शाता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यगण :
राधेश्याम अग्रवाल,रविन्द्र प्रताप सिंह टुटेजा,विजय अग्रवाल,सुदामा बंसल, संजीव गोयल,महेंद्र सिंह टुटेजा,नीटू,राजेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल,नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,लोकेश सोनी,सूरज दुबे, संतोष सिंह,इंद्र यादव,अनुराग त्रिपाठी,प्रवीण गुप्ता, अभिलेश गुप्ता,प्रदीप शर्मा,वीरेंद्र सिंह,शैलेन्द्र गुप्ता,प्रमोद अग्रवाल,सचिन केड़िया, कैमुद्दीन,प्रशांत यादव, शत्रुध्न वर्मा,रोशन मिश्रा, चक्रधर त्रिपाठी,आयुष गुप्ता,कमल राज कुशवाहा,तरण सिंह, सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और संघ के हित में भविष्य की कार्ययोजना पर सकारात्मक चर्चा की गई।



