रायपुर/ इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण का ध्यान रखते हुए संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक श्री अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज शुक्ला भी उपस्थित थे।
राज्यपाल से भेंट करने वाले परिवीक्षाधीन आइपीएस अधिकारियों में श्री आदित्य कुमार, सुश्री अंशिका जैन, श्री बनसोडे प्रतीक दादासाहेब और सुश्री साकोरे मानसी नानाभाऊ सम्मिलित रहीं।



