30 नवंबर को अस्मिता खेलों इंडिया लीग अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में होगा आयोजन
अंबिकापुर। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वाधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का आयोजन 30 नवंबर को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में 9 बजे से प्रारंभ किया जा रहा है। यह आयोजन सरगुजा जिला में सॉफ्ट टेनिस खेल का पहला और ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में पहली बार सॉफ्ट टेनिस जैसे महत्वपूर्ण खेल का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि इस अस्मिता खेलों इंडिया प्रतियोगिता में 200 से अधिक बालिका खिलाड़ी ने अपना पंजीयन कराया है। कल विशेष रुप से आमंत्रित इन्टरनेशनल साफ्ट टेनिस बालिका खिलाड़ी कु. रिमा राय एवं राष्ट्रीय मेडलिस्ट कु. चंचल सारथी और कु. पुर्णिमा प्रतिकार उपस्थित रहेंगे।
सरगुजा में ऐसे आयोजनों से सॉफ्ट टेनिस खेल का तेजी से प्रचार-प्रसार होगा। इससे यहां के बालक-बालिका खिलाड़ियों में इस खेल के प्रति नई उत्साह का संचार होगा तथा आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।



