जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम बटईकेला की सरपंच मुक्ति देवी यह सम्मान उन्हें गांव में किए गए विकास कार्यों और समाजहित में योगदान के लिए प्रदान किया गया। सरपंच द्वारा स्वच्छता अभियान, गलियों व नालियों की सफाई, पंचायत भूमि पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। उनके इन प्रयासों से ग्रामीणों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा गांव के विकास कार्यों में भी गति आई है।
गांव में सार्वजनिक स्थानों और दीवारों पर स्वच्छता से सम्बंधित आकर्षक स्लोगन लिखवाए गए हैं, जो लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
सम्मान मिलने पर सरपंच मुक्ति देवी ने कहा –
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे गांव बटईकेला की जनता का है। गांववासियों के सहयोग से ही स्वच्छता अभियान, पौधारोपण जैसे कार्य संभव हो पाए हैं। मेरा संकल्प है कि बटईकेला को विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श बनाया जाएगा। आने वाले समय में भी मैं पूरे मनोयोग से समाजहित के कार्यों में लगी रहूँगी।

गांव के विकास कार्य-गांव में पार्क का निर्माण किया जायगा जिसमें ओपन जिम, फूल-पौधे, बैठने के लिए चेयर और बच्चों के लिए झूले होंगे।



