*PM SHRI SAGES प्रेगनगर*, जिला सूरजपुर में आज बाल दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम के मध्य प्रेमनगर के BEO *श्री प्रताप सिंह पैंकरा* जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य *श्री R.B. सिंह जी* ने भी विद्यार्थियों के प्रयास, अनुशासन और सहभागिता की सराहना की।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सीनियर सिटिजन *अंसारी सर* ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके मनोबल को मजबूत किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के तीन विद्यार्थियों का ज़िला स्तरीय यूथ फेस्टिवल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹7000 की नगद राशि जीतना पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण रहा।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फ़ूड स्टॉल लगाए, जिनमें बच्चों की रचनात्मकता और टीमवर्क साफ झलक रहा था। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार किया गया गेमिंग ज़ोन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बना रहा।
पूरा मंच संचालन लेक्चरर *सचिन तिवारी* एवं *दिव्या सिंह अरमो* द्वारा अत्यंत कुशलता एवं प्रभावशाली ढंग से किया गया।
बाल दिवस का यह आयोजन आनंद, रचनात्मकता और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा, जिसने विद्यार्थियों के मन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।



