श्याम चौहान – सीतापुर/अंबिकापुर:- प्रेमिका से मिलने का बहाना बनाकर युवक ने उसे अपने पास बुलाया।युवक के बुलावे पर जब प्रेमिका मिलने आई तब युवक ने उससे शारीरिक संबंध की इच्छा जताई।प्रेमिका जब इसके लिए तैयार नही हुई तब गुस्साए युवक ने पहले उसकी कुटाई की फिर उसके साथ जबरन अनाचार किया।इसके बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ तब उसने अपनी प्रेमिका को गोद में उठाकर पुलिया के नीचे नाले में फेंक दिया और फरार हो गया।इस घटना के बाद बेहोश हुई प्रेमिका ने होश आने के बाद घरवालों को सूचित किया और रात को थाने आकर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम हर्राटिकरा निवासी 22 वर्षीय इंदलसाय किंडो गुरुवार को दिन में अपनी प्रेमिका को मिलने के बहाने अपने पास बुलाया।उसके बुलावे पर जब प्रेमिका उससे मिलने आए तब वो पूरा दिन उसे बाइक में बैठाकर घुमाता रहा।अंधेरा होने के बाद वो अपनी प्रेमिका को घुमाते हुए ग्राम आरा दर्रापारा स्थित सुनसान पुलिया के पास पहुँचा।जहाँ उसने प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की लेकिन प्रेमिका ने उसे मना कर दिया।प्रेमिका द्वारा मना करने से नाराज युवक ने पहले प्रेमिका की जमकर कुटाई की फिर उसे डराया धमकाया।जब प्रेमिका युवक के मार से डर गई तब उसने उसके साथ जबरन अनाचार किया।इसके बाद भी जब युवक का गुस्सा शांत नही हुआ तब उसने अपनी प्रेमिका को गोद में उठाकर पुलिया के नीचे फेंक कर मौके से फरार हो गया।युवक द्वारा पुलिया के नीचे फेंके जाने के बाद युवती बेहोश हो गई जब होश में आई तब उसने घरवालों को सूचित किया।घरवाले मौके पर पहुँचे और उसे पुलिया से बाहर निकाला और उपचार हेतु हॉस्पिटल लेकर पहुँचे।उपचार के बाद पीड़ित युवती घरवालों संग थाने पहुँची और युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने दलबल समेत दबिश देते रात को ही युवक को घर से गिरफ्तार कर थाने ले आई।इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के धारा 64(1)115(2)351(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।



