…. मानव अधिकार सहायता संस्थान का कार्यकर्त्ता व पदाधिकारीओ का सम्मान सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कश्यप व राज्य प्रवक्ता के दिशा निर्देश पर विश्रामपुर के होटल ग्रीन पार्क में आयोजन किया गया जिसमे सूरजपुर, अंबिकापुर,बलरामपुर और कोरिया जिला के पदाधिकारी शामिल हुए l
कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष जय राम साहू के द्वारा किया गया वही विजिस्ट अतिथि के रूप में सरगुजा जिला अध्यक्ष अनूप विश्वास मौजूद रहें l

वही कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए संभाग अध्यक्ष द्वारा बताया गया की मानव अधिकार सहायता संस्थान का मुख्य कार्य समाज में मौजूद लोगो का सविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का रक्षा करना और उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहना है l साथ ही समाज में रह रहें लोगों को सामाजिक उत्थान के लिए संस्थान के द्वारा यहां संभव मदद करना है l
वही संभाग अध्यक्ष के द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए संगठित होकर कार्य करने व एक दूसरे का हरसंभव मदद करने का आह्वान किया गया l
इस दौरान काफ़ी संख्या में मानव अधिकार के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे l



