*रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इमरान एवं पूर्व चेयरमेन एवं सदस्य मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर नंबर-07 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2026 के लिए आवेदन किये हज यात्रियों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 13/08/2025 को प्रातः 11:30 बजे से किया जावेगा। हज यात्रियों द्वारा उनके सिलेक्शन की जानकारी हज कमेटी ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in से प्राप्त की जा सकेगी। कुर्राह में चयनित होने वाले हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली क़िस्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक दिनांक 20 अगस्त 2025 तक जमा कराई जावेगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।*



