अम्बिकापुर / सेवा किटी समूह की जागरूकता हेतु एक अभिनव पहल। दिनांक 05/ 08/2025 दिन मंगलवार को दो पहिया वाहनों के चालकों एवं सवारियों को गांधी चौक अम्बिकापुर में सरगुजा के जिला कलेक्टर सम्माननीय श्री विलास भोस्कर जी पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो जी, बी के विद्या बहन जी, नगरपालिका सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी जी, विवेक दुबे जी,ब्यूरो चीफ नई दुनिया सरगुजा श्री अनंग पाल दीक्षित जी ब्यूरो चीफ पत्रिका सरगुजा श्री प्रणय राज सिंह राणा जी के मुख्य आतिथ्य में एवं नवा बिहान के संयोजक श्री मंगल पाण्डेय जी , समन्वयक नवा बिहान श्री अनिल कुमार मिश्रा जी के विशिष्ट आतिथ्य में सभी दो पहिया वाहन चालकों एवं सवारियों का सम्मान किया जायेगा ।यह आयोजन गांधी चौक डाटा सेंटर अम्बिकापुर के सामने शाम 4.00 बजे पूर्वाह्न से 6.00 बजे पूर्वाह्न तक होगा। आप सभी दो पहिया वाहन चालकों एवं सवारियों से अनुरोध है कि इस आयोजन में सहभागिता कर हेलमेट लगाकर वाहन चलाकर सम्मानित हों। साथ ही हेलमेट पहनने की आदत बनायें। जिससे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। आइए हम सभी मिलकर इस अभियान की सफलता में अपनी गरिमामयी सहभागिता करें।सेवा किटी समूह की सदस्य आप सबके आभारी रहेंगे ।



