अम्बिकापुर / आयोजन की संयोजक महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोनी थीं।कार्यक्रम वाटर पार्क में आयोजित था। महिलाओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कुर्सी दौड़,नृत्य,गायन और कविता की प्रतियोगिता रखी गयी। कुर्सी दौड़ में प्रतिमा सोनी,उर्मिला कुशवाहा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में नुजहत फातिमा प्रथम स्थान पर रहीं। नृत्य में मंजू मुखर्जी, सपना सिन्हा, प्रीति सिंह सहित अन्य महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित था। बेहतर ड्रेस कोडिंग और साज-सज्जा के लिए प्रीति सिंह और उर्मिला कुशवाहा को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गीता प्रजापति, शमा परवीन, सन्ध्या रवानी,सावित्री सारथी,गीता रजक,शालिनी नन्द, अनुराधा दास, रजनी महंत, चित्रा मिश्रा,रश्मि सोनी, किरण सोनी, हीरो बड़ा पूनम सोनी, रेहाना, संजू साहू, विभा दुबे, रीता प्रजापति,ममता सिंह,शकीला सिद्दीकी,अंजू,संगीता मिंज, साधना कश्यप, मोमिना खातून, अनीता सिन्हा ने भाग लिया।



