निरीक्षक श्री राम साय पैकरा अपने गृह ग्राम सुर थाना सीतापुर मे दिनांक 27/07/25 को घर में आ रहे सीपेज को ठीक करने के उद्देश्य से अपने पुराने मकान में जरूरत का समान ढूंढने गए हुए थे पुराने घर में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मृतक निरीक्षक श्री राम साय पैंकरा का हाथ पुराने घर में लटक रहे खुले बिजली के तार से चिपक जाने से निरीक्षक श्री राम साय जमीन पर गिर गए, जिसे घर में उपस्थित इनकी पत्नी ढूंढते हुए पुराने घर पहुंची तो देखी के बिजली का तार मृतक निरीक्षक श्री राम साय पैंकरा के हाथ में चिपका हुआ है और उससे चिंगारी निकल रही है, तब मृतक की पत्नी द्वारा झाड़ू से मार कर बिजली के तार को अलग किया गया, इस दौरान निरीक्षक राम साय पैंकरा का निधन हो चुका था मामले मे सूचक के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में मर्ग क्रमांक 141/25 कायम कर जांच में लिया गया है।



