दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजनान्तर्गत संस्थागत विकास उपघटक के तहत शहरी गरीब महिलाओं को एकत्रित कर उनका समूह गठन का कार्य किया जाता है, ताकि महिलाएॅ एकजूट होकर अपनी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुधारने का कार्य कर सके। स्वंय सहायता समूह में जुडकर ना केवल महिलाएॅ आजीविका के क्षेत्र में नये कृतिमान स्थापित कर रहे है, बल्कि उनकी परिवार में निर्णय क्षमता एवं समाज में प्रतिष्ठा भी हो रहा है। योजनान्तर्गत सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास एक महत्वपूर्ण स्तम्भ के तौर पर माना जाता है, एवं इसी क्रम में नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर क्षेत्रान्तर्गत कुल 813 स्वंय सहायता समूह का गठन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 8934 महिलाएॅ जुडी है। इन स्वंय सहायता समूहो को सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु इनको द्वितीय चरण की संगठन- क्षेत्र स्तरीय सगंठन मे जोडा जाता है, तथा निकाय क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से क्षेत्र स्तरीय संगठनो को मिलाकर इनकी एक वृहद्ध संगठन- शहर स्तरीय संगठन किया जाता है। अम्बिकापुर निकाय क्षेत्र में कुल 41 क्षेत्रस्तरीय संगठन एवं 02 शहर स्तरीय संगठन का गठन इस योजना के अन्तर्गत किया जा चुका है। संगठन में जोडे जाने का मुल उद्देश्य संगठन के महिलाओं के द्वारा समूह में जुडी महिलाओं का क्षमता का आंकलन एवं उचित मार्गदर्शन से उन्हे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से संशक्त करना है।
योजना के अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूह के द्वारा विभिन्न आर्थिक गतिविधि ऋण प्राप्त कर किया जा रहा है। एवं अपनी जीविका सुनिश्चित कर रहे है। इसी तारतम्य में सोमू स्वयं सहायता समूह के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में कैंटिंग संचालन का कार्य बहुत ही कुशल पूर्वक किया जा रहा है। इस समूह का गठन दिनांक 30 दिसम्बर 2010 को डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में सामुदायिक संगठक ऋषि राजवाडे द्वारा किया गया था, तथा समूह में कुल 10 महिला है। समूह की अधिकांश महिलायें दुसरे के घरों मे जूठे बर्तन एवं झाडू-पोछा कर अपना जीवन यापन किया करती थी।
स्वयं सहायता समूह के 05 सूत्रीय नियम का पालन करते हुए महिलाओं ने निरंतर बैठक करना, बचत करना, आवश्यक्ता अनुसार आपसी लेनदेन करना प्रारंभ कर दिया।
मई 2014 में कलेक्टर महोदया अम्बिकापुर, के पहल से शहर मे कई ऐसे स्थलो ं की पहचान की गई जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा केन्टीन व्यवसाय की शुरूआत कि जा सकती है। कलेक्टर महोदया के आदेश के अनुरूप 16.06.2014 से 08.06.2014 तक कृषि विभाग के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समूहो को भोजन बनाने के लिए आमंत्रित किया गया।
आगे बढने कि चाह मे ’सोमू स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन सर्वौच्च रहा और उन्हे कलेक्टर परिसर अम्बिकापुर मे कैन्टीन संचालन के लिए आमंत्रित किया गया।
15 अगस्त 2014 को आई0जी0 साहब, कलेक्टर महोदया, निर्देशक सूडा, एस0पी0साहब के द्वारा कैन्टीन का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में उक्त समूह द्वारा मासिक 25 से 30 हजार रूपये आय किया जा रहा है। तथा इस आय से समूह की महिलाओ का जीवन शैली में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। इस कार्य से महिलाएॅ अत्यन्त प्रसन्न है, एवं इस अवसर हेतु विभाग राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अम्बिकापुर की ओर आंतरिक रूप से आभार प्रकट करते है।
0 Comments