💥 *प्रेस विज्ञप्ति*💥
💥 *जिला सरगुजा*💥
💥 *दिनांक 17/07/26*💥
• *सरगुजा पुलिस द्वारा मुसाफिर चेकिंग का सघन अभियान जारी, फल ठेला, चाय नास्ता ठेला, छोटे गुमटीयो, एवं अस्थाई दुकानों पर पुलिस की पैनी नजर।*•
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चलाया गया किरायदार एवं मुसाफिर चेकिंग अभियान।
:- पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर, कलाकेंद्र परिसर के आस पास, भट्टी रोड एवं चौक चौराहो में की गई सघन चेकिंग।
:- सरगुजा पुलिस का मुसाफिर एवं किरायदार चेकिंग अभियान लगातार रहेगा जारी, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दिए जाने की अपील।
⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे किरायदारो एवं मुसाफिरो की जाँच कर थाना /चौकी में मुसाफिरी दर्ज कराने एवं बिना भौतिक सत्यापन के छेत्र में घूम रहे अथवा रह रहे संदिग्धो पर सख़्ती से विधिसम्मत कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सघन मुसाफिर चेकिंग अभियान चलाई गई, इस दौरान फल ठेला संचालको, छोटे गुमटीयो, चाय नास्ता होटेलों में पुलिस पहुंची एवं उक्त ठेलो में काम करने वाले लोगो अथवा संचालको से गहन पूछताछ किया गया।
⏩ थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर, कलाकेंद्र परिसर के आस पास, भट्टी रोड के छेत्र में चेकिंग की गई, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा किराये के मकानों में निवासरत व्यक्तियों के पहचान पत्र का आवश्यक सत्यापन किया गया, सत्यापन पश्चात आस पास के निवासरत लोगो को अपने छेत्र मे बाहरी व्यक्तियों के निवास करने की सुचना तत्काल पुलिस को देने की समझाईस दी गई।
⏩ सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे, छिप कर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों/मुसाफिरो के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना को त्वरित रूप से सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 पर प्रदाय करें, जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा सके, सूचना देने वाले व्यक्तियों की जानकारी पुलिस टीम द्वारा पूर्णतः गोपनीय रखी जायगी।



