अम्बिकापुर
सरगुजा संभाग के सबसे बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शुमार तकीया शरीफ का सालाना उर्स इस वर्ष भी पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
हजरत बाबा मुराद शाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह वली (रह.) के उर्स का आयोजन 20, 21 और 22 मई 2026 को तय किया गया है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हिन्दू-मुस्लिम एकता और सद्भावना की मिसाल भी पेश करता है, जिसमें हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
*पहले दिन निकलेगा चादर संदल पोशी जुलूस*
उर्स की शुरुआत 20 मई को होगी।
शाम 4:00 बजे जामा मस्जिद से चादर संदल पोशी का जुलूस निकलेगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तकीया शरीफ पहुंचेगा।
मगरिब के बाद शाम 7:00 बजे मजार शरीफ में चादर और संदल पोशी की रस्म अदा की जाएगी।
इसके बाद उलमा-ए-दीन द्वारा तकरीर पेश की जाएगी।
*रात में सजेगा ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन*
उसी दिन रात 9:00 बजे से ऑल इंडिया सद्भावना मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
इसमें देशभर के नामचीन शायर और कवि शिरकत करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से
वसीम बरेलवी, मन्जर भोपाली, राज कौशिक, नईम अख्तर खादमी, अज्म शाकिरी,
डॉ. नदीम साद, फैज खलीलाबादी, अतुल अजनबी, फारूक राय बरेलवी,
डॉ. मेहताब आलम, खुशबू श्रीवास्तव, राधिका मित्तल, दीपक अग्रवाल और सुफियान काजी शामिल हैं।
*दो दिनों तक होगा कव्वाली का रोमांचक मुकाबला*
21 और 22 मई को उर्स के दूसरे और तीसरे दिन देश के मशहूर कव्वाल
मुजतबा अज़ीज़ नाज़ा (मुंबई) और
छोटी तमन्ना बानो (कोल्हापुर, महाराष्ट्र)
के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला आयोजित किया जाएगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा।
कमेटी की अपील: ज्यादा से ज्यादा लोग हों शामिल अन्जुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक्फ, अम्बिकापुर के सदर इरफान सिद्दीकी ने सभी जायरीन और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आपसी भाईचारे और एकता का संदेश मजबूत करें।



