अंबिकापुर।
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक एवं आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यशाला के विषयों, रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं सफल संचालन हेतु आवश्यक दायित्वों पर गहन चर्चा हुई। मुख्य उद्देश्य कार्यशाला को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कर संगठन को मजबूत बनाना रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को ग्रामीण आधारित विकास से जोड़कर संगठन को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण महाअभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की तथा अनुशासन और एकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज ने छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत विधायकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान शिविर लगाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये शिविर जन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु हैं, जहां आवेदन स्वीकार कर पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ दिया जाएगा तथा सभी मामलों का एक माह में समाधान सुनिश्चित होगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के जिला प्रभारी अम्बिकेश केशरी ने कहा कि यह महाअभियान संगठन के आधार को मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण सत्रों में पूर्ण उपस्थिति एवं सक्रियता की बात कही , जिससे एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का प्रसार हो सके।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा महामंत्री द्वय अरुणा सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, विकास पांडेय, दिनेश साहू, चन्द्रिका प्रसाद यादव, वैभव सिंह देव, जनमेजय मिश्रा, अनिल अग्रवाल, देवेंद्रनाथ दुबे, पूनम टेकाम, नीरू मिस्त्री, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, प्रिया सिंह, बिंदेश्वरी लाल पैकरा, निशांत सिंह सोलु, अनिल तिवारी, अभिषेक सिंह देव, निरंजन रॉय, संजीव वर्मा, दीपक सिंह तोमर, विमल मंडीलवार, नीलू गुप्ता, शानू कश्यप, रवि विश्वकर्मा, प्रकाशमणि त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, संगीता कंसारी, प्रबोध सिंह, शालिनी सिंह, आशा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे।



