बलरामपुर (चांदो, नावाडीह)
बलरामपुर जिले के जनपद कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत नावाडीह कला में नशा मुक्ति को लेकर एक सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत द्वारा गांव की दीवारों पर आकर्षक और प्रभावशाली संदेश लिखकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इन संदेशों में स्पष्ट बताया गया है कि नशा व्यक्ति के जीवन में कई गंभीर समस्याएं पैदा करता है, जिनमें सड़क दुर्घटनाएं, आर्थिक हानि, सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट, बच्चों की पढ़ाई पर असर, गांव की सुरक्षा में कमी और परिवार का बर्बाद होना शामिल है।
“जो करेगा नशा, उसका होगा दुर्दशा” जैसे प्रभावशाली नारों के जरिए लोगों को सोचने पर मजबूर किया जा रहा है।

पंचायत का उद्देश्य पूरे गांव को नशा मुक्त बनाना है। इस अभियान को ग्रामीणों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है और कई लोग नशे से दूर रहने का संकल्प ले रहे हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके और एक सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।



