इन सड़कों की बदहाली को लेकर इन दोनों वार्डो की महिला पार्षदों के विरोध में कांग्रेस के वार्ड और बूथ स्तर की कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। विरोध स्वरूप केक काटा कर इन गड्ढे भरे मार्गो में सफर कर रहे राहगीरों को केक, चॉकलेट खिलाया गया और पानी पिलाया गया। इन वार्डो से संबंधित कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष गुरुप्रीत सिद्धू ने कहा कि इन वार्डो से संबंधित जनप्रतिनिधियों की दिलचस्पी स्वयं के सुविधाओं में वृद्धि करने की है न कि वार्डवासियों की सहायता की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के एक पार्षद के आवास को जोड़ने वाला मार्ग पहले CC रोड के रूप में ढाला गया और उसके बाद उसपर डामरीकरण भी किया गया, जबकि वार्डवासियों के उपयोग के आम मार्ग के गड्ढों में मिट्टी तक नहीं डाला गया है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि बरसात पूर्व अगर सडकों का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान शशिकला तिवारी, नीतू शर्मा, शीला श्रीवास्तव, सीमा सिंह,शिप्रा शर्मा, शोभा शर्मा, बसंती सिंह, ललिता यादव, मंजू सिंह, यादव,संगीता कश्यप, अंजली , रिया दास , अमानत खान, लक्ष्मण खुसरो, अजय सिंह, राजेश चौधरी ,सत्यमसिंह, मनीष सिंह,रंजीत सोनकर, राजेश चौधरी, त्रिशांत सिंह, रविंद्र नाथ तिवारी, सोना खान, इरफान खान आदि मौजूद थे।



