अम्बिकापुर। हर घर तिरंगा अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा भव्य स्कूटी तिरंगा रैली निकाली गई। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फूलेश्वरी सिंह एवं भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह की मौजूदगी तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में आयोजित यह रैली संकल्प भवन, भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुई।
भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष एवं जिला संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने तिरंगा झंडा दिखाकर स्कूटी तिरंगा रैली को रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता स्कूटियों पर सवार होकर देशभक्ति के उत्साह के साथ रैली में शामिल हुईं। रैली संकल्प भवन से प्रारंभ होकर देवीगंज रोड, घड़ी चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की अल्पना मिश्रा, डॉ. उर्मिला सिंह, सरिता जायसवाल, अर्चना सिंह, किरण गुप्ता, नीमत दास, रीना भारती, ममता तिवारी, पूनम मिश्रा, आशा शुक्ला, शालिनी सिंह, सरस्वती यादव, पूर्णिमा सिंह, मीरा तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, कुसुम मौर्य, प्रिया सिंह, बुधमेत, रीना राय, अर्चना वर्मा, गायत्री पैकरा, कुसुम मालवीय, आनंदी बड़ा, परमिला विश्वास, नेहा सोनवानी, सरिता शर्मा एवं नीलू गुप्ता सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
रैली के दौरान महिलाओं ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में रैली को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।



