Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
रायपुर, 16 सितम्बर 2025/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वनमंत्री एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री प्रबोध मिंज, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, विधायक श्री अनुज शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम,…
अंबिकापुर/ इस दल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर ग्रामीण के अध्यक्ष विनय शर्मा, विनीत विशाल जायसवाल आदि शामिल थे। जांच दल ने रामगढ पहाड़ में पड़ी दरारों के विषय में जानकारी के लिये पर्वत पर मौजूद मंदिर के बैगा चंदन सिंह और स्थानीय निवासियों से जानकारी प्राप्त की है। उनसे यह जानकारी मिली कि खदान में ब्लास्टिंग के कारण पूरा पहाड़ खतरनाक रूप से कंपन करता है। यह जानकारी मिली…
रायपुर । बसंत अग्रवाल एक सच्चे सनातनी की भांति बाघेश्वर बाबा की कथा का आयोजन कर रहे है, जिससे कई लोगों का बसंत अग्रवाल के प्रति आस्था और निष्ठा बढ़ती जा रही है जिसके चलते कई लोग आज इस तरह के गलत बयानों को तोड़ मरोड़कर दिखा रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय वेब पोर्टलों में बसंत अग्रवाल के एक बयान को लेकर उत्पन्न विवाद ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विवादास्पद वीडियो को लेकर कुछ नाड़ा-पायजामा छाप वामपंथी विचारधारा के नेताओं और कुछ तथाकथित मीडिया समूहों ने बसंत अग्रवाल…
रायपुर, 15 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में हार्टफुलनेस संस्थान के डायरेक्टर श्री त्रिलोचन चावला ने सौजन्य भेंट की। श्री चावला ने मुख्यमंत्री श्री साय को संस्थान की ओर से हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस मुख्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री चावला ने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख श्री कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ द्वारा जैन तीर्थंकरों पर लिखी पुस्तक भेंट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम सहित छत्तीसगढ़ में संचालित आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत…
*मुख्यमंत्री दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* रायपुर, 15 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में आयोजित दूरदर्शन के 66वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और दूरदर्शन परिवार, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस ऐतिहासिक यात्रा से जुड़ी अपनी स्मृतियाँ साझा कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदर्शन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गीत तथा शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के समक्ष कलाकारों ने गौर नृत्य, बांस गीत, जवारा नृत्य,…
:-गाड़ी गहना रखने की बात से लड़ाई झगड़ा होने पर आरोपी द्वारा अपने पिता को बास के डंडा से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या। :- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बास का डंडा किया गया जप्त। :- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनोंक 15/09/25 को प्रार्थी नागेन्द्र प्रताप सिंह थाना लखनपुर मे सूचना दिया कि जमगला में हत्या की घटना घटित हुआ है कि सूचना तस्दीक हेतु मौके पर पहुँचने पर प्रार्थी मौके पर उपस्थित आकर…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे समस्त थाना/चौकी मे चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों को किया गया जागरूक। :- नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे शहर एवं थानावार क्षेत्रों मे 20 पॉइंट पर लगभग 150 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा की गई सघन जांच। :- आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त वाहनों एवं वाहन चोरी जैसी घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता को नागरिकों को दी गई जानकारी। :- सरगुजा पुलिस की अपील आमनागरिक वाहनों के दोनों ओर नंबर प्लेट सुस्पष्ट तरीके से लगवाए, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन ना चलाये। ⏩…
अंबिकापुर/ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने जानकारी दी है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के द्वारा हाल ही में किया गया खुलासा कि गलत आंकड़ों के आधार पर रामगढ पर्वत के ठीक बगल में स्थित खदान को खोलने का प्रयास किया जा रहा है, काफी चिंताजनक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्व से मौजूद खदानों में हो रहे ब्लास्टिंग के कारण पहले से ही रामगढ पर्वत को भारी क्षति की खबरें लगातार स्थानीय लोगों और मीडिया के माध्यम से आ रही है। अब पहाड़ के बगल में नया खदान खोलने से पूरे पहाड़ का…
प्रतिष्ठापूर्ण DU चुनाव को जीतने के लिये पूरे देश भर से NSUI के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सरगुजा जिले से कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के कार्यकर्ता भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सरगुजा NSUI के कार्यकर्ताओं को पीथमपुर क्षेत्र के केशव महाविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। इस महाविद्यालय में छात्रों की संख्या 2000 है। करीब एक हफ्ते से प्रचार में संलग्न सरगुजा NSUI की टीम वन टू वन संवाद कर NSUI उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है। वो लगातार छात्र मतदाताओं को यह समझने में लगे…
अंबिकापुर। केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सरगुजा जिले में संचालित निजी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह ओपीडी शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है, जिसमें अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस आयोजन में जिले के प्रमुख निजी चिकित्सालय एवं चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे, जिनमें विशेष रूप से जीवन ज्योति अस्पताल, संकल्प हॉस्पिटल, डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, लाइफ लाईन हॉस्पिटल, लेजर…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
