Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.11.25 को शादी पार्टी में काम करने के बहाने पीड़िता को उसकी सहेली अलका ने शादी पार्टी में काम करने पत्थलगांव ले जाने के बहाने उज्जैन में ले जाकर बेच दिया था जो प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दिनांक 26.11.25 को थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 323/2025 धारा 143 (2),187,3(5) बी एन एस 140 (3) 142,144, (2)64 2D बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। ➡️विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का पता हेतु उज्जैन पुलिस टीम रवाना की गई। जहां उज्जैन में भंवर सिंह के कब्जे से पीड़िता को…
*75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेजों की शुरुआत* रायपुर 5 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर–जगदलपुर सर्किट टूर…
रायपुर 5 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जशपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री भानु यादव, श्रीमती मुक्ता देवी, श्रीमती रीना बरला, श्री मिकलेश यादव एवं अन्य…
रायपुर 5 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरुपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अघोरेश्वर अवधूत जी के कृपापात्र शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आध्यात्मिक स्पर्श सदैव ऊर्जा, प्रेरणा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही…
राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल में सरगुजा की मजबूत दावेदारी अंबिकापुर। 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को बिलासपुर में किया जा रहा है। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा की दोनों टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा के सचिव रजत सिंह ने बताया कि जिले से कुल 21 खिलाड़ी राज्य स्तरीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें पुरुष वर्ग से ओम प्रकाश, सर्वेश दुबे, आयुष्मान, आयुष सिंह, आयुष बारी, विक्की भगत, अभिषेक शर्मा, शिखर ठाकुर, ऋत्विक राज गुप्ता,अमन एवं महिला वर्ग की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता,…
क़ृषि विज्ञानं केंद्र – मैनपाट सीतापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजेश चौकसे ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा किसानों को दलहनी फसल का उत्पादन बढ़ाने की बहुत जरूरत है क्योंकि हमारा देश विश्व में सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला देश है फिर भी 20-25% खाने का दाल हम आयात करते हैं दलहनी फसल भूमि मे नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाता है किसानों को फसल चक्र के रूप में दलहनी फसल लगाना चाहिए l इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एक्रिप योजना प्रभारी डॉ. मयूरी साहू ने बताया कि अखिल भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर से यह योजना संचालित है यह…
मंत्री, सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी तीनों विधानसभा में करेंगे मार्गदर्शन; महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सरगुजा भाजपा नेतृत्व ने किया आह्वान। अम्बिकापुर। भाजपा का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “आत्मनिर्भर भारत एवं SIR 2025” को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिलाओं की सक्रिय भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। यह सम्मेलन 6 दिसम्बर को सरगुजा जिले की तीनों विधानसभा—अम्बिकापुर, लुंड्रा एवं सीतापुर—में एक साथ आयोजित होगा। अम्बिकापुर विधानसभा का कार्यक्रम उदयपुर स्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह के निवास के पास,…
अंबिकापुर के नजदीक मैनपाट, जिसे स्थानीय लोग शिमला के नाम से भी जानते हैं, अब माइनिंग कंपनियों के लिए विवाद का केंद्र बन गया है। बालको कंपनी के बॉक्साइड खनन के बाद अब मां कुदरगढ़ी एल्मुनियम कंपनी का खनन प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के तहत विचाराधीन है। पहले दिन की जनसुनवाई में करीब 102 ग्रामीणों ने अपने विचार रखे, जबकि 10 लोगों ने लिखित रूप में विरोध के पत्र जिला प्रशासन को सौंपे। अपर कलेक्टर सुनील नायक ने बताया कि लोगों की बड़ी संख्या ने कंपनी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री अमरजीत…
रायपुर/01 दिसंबर 2025। एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ और महिला कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की अदूरदर्शिता, हड़बड़ी, बदइंतजामी और अव्यवस्था के कारण हर वर्ग परेशान है। आम मतदाताओं का आक्रोश बीएलओ पर फूटने लगा है, खासतौर पर महिला कर्मचारियों को कई जगह दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। बीएलओ की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है, राजधानी रायपुर में महिला बीएलओ को चप्पल से पीटा गया, सार्वजनिक तौर पर हाथापाई की गई, इस तरह की अनेकों घटनाएं प्रदेश…
अंबिकापुर/ इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के सदस्यों को उनका नियुक्ती पत्र भी वितरित किया। बैठक के दौरान मौजूद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व उनके अनुपात में कम है। ऐसे में आधी आबादी की वास्तविक आकांक्षाओं की प्रतिध्वनि स्पष्ट रुप से उभर नहीं पाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में शुरुआत के पायदान अर्थात एन0एस0यू0आई0 और युवा कांग्रेस में आधी आबादी अर्थात महिलाओं की पर्याप्त संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा, तभी आगे चलकर सही अर्थो में…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
