Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
सरगुजा जिले के लखनऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटकोना में श्रीमती नीतू धर्मेन्द्र झारिया के द्वारा अपने जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मितानिनों का सम्मान रणविजय सिंह देव के मुख्य आतिथ्य में किया गया ! शासन के जनकल्याणकारी योजना मे से एक स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले मितानिन जो हमेशा ग्रामीण लोगो के सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं कोरोना काल जैसे समय में हिम्मत से काम करने वाले मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आज रखा गया! वहां पर आये मितानिन दीदियों ने भी जनपद सदस्य के इस कार्य को सराहा ! कार्यक्रम…
रायपुर, 26 नवंबर 2025/महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को…
*अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दे कर सर्व समाज के जिम्मेदारो ने प्रतिबंधित समय में बक्साइड गाड़ियों पर रोक लगाने को कहा* कुसमी(वॉच ब्यूरो ) बलरामपुर जिले के नगर कुसमी में 2 नवंबर को सर्व समाज समिति कुसमी की एक बैठक रखी गई थी जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत द्वारा की गई थी, जिसमें जन्मजय सिंह ने यह प्रस्ताव रखा कि नगर कुसमी के मुख्य मार्ग में भारी वाहन प्रतिबंधित करने को लेकर पूर्व में भी प्रशासनिक बैठक हुई थी, जिसमें बाक्साइड परिवहन सुबह 9 बजे से रात 9बजे तक समय निर्धारित किया गया था जिसका पालन हिंडालको…
सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार द्वारा आज 26 नवम्बर को 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सुरक्षाकर्मियों तथा निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संघ के सदस्यों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने मोमबत्तियाँ जलाकर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के साहस और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 26/11 हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके पराक्रम एवं अदम्य साहस को स्मरण करते हुए सभी ने…
सरगुजा / इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में संविधान पर मौजूद खतरे, जांच एजेंसियों के दुरूपयोग, SIR में मतदाताओं पर थोपी गई जवाबदेही और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। परिचर्चा की शुरुआत से पूर्व महिला सेवादल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसके उपरांत वक्ताओं ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। परिचर्चा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न बिहार चुनाव ने साबित किया कि किस प्रकार से चुनाव आयोग जैसी संस्थान का कठपुतली की तरह उपयोग करते हुए…
अंबिकापुर/ SIR की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तौर पर प्रचार प्रसार और जागरूकता का अभाव देख प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने निर्णय लिया था कि सभी वरिष्ठ नेताओं को उनके बूथ पर SIR की प्रक्रिया से जोड़ा जायेगा। इसी तारतम्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आज अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 128 में सम्पर्क किया। मतदाताओं से संपर्क के बाद उन्होंने कहा कि लगभग मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुका है, लेकिन प्रपत्र प्राप्त होने के बाद मतदाता इसे भरने की जटिलता से जूझ रहे हैं। संपर्क के दौरान उन्होंने खुद कुछ मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को भरा। SIR…
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया अम्बिकापुर। कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पर लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और तथ्यहीन है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव द्वारा यह आरोप लगाना कि कथित “चिन्हांकित” या “विशेष” लोगों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा रहे— न सिर्फ निराधार है, बल्कि निर्वाचन व्यवस्था की विश्वसनीयता को कमजोर करने वाला राजनीतिक प्रयास भी है। उक्त बातें कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया…
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज गांधी ने कहा कि आज के दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सहित उन सभी महान निर्माताओं को मैं नमन करती हूँ जिन्होंने हमें यह प्रगतिशील, समावेशी और लोकतांत्रिक मार्गदर्शिका प्रदान की। लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान और जनता के अधिकारों की सुरक्षा ही हमारे राष्ट्र की असली शक्ति है। संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है। संविधान दिवस पर हम यह पुनः प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे…
रायपुर 26 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान…
अंबिकापुर/ इस बैठक में एस0आई0आर0 को लेकर लोकसभा, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारी एवं सहप्रभारी सहित कांग्रेस के सभी सांगठनिक ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी0एस0 सिंहदेव ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि मतदाता सूचि दूषित है, और उसमें सुधार आवश्यक हैं। लेकिन इसके सुधार की सारी जवाबदेही मतदाता पर डाल देना और पूरी कारवाई आनन-फानन में करना गलत है। गणना प्रपत्र को भरने में मतदाताओं को कई प्रक्रियागत परेशानियां आ रही हैं। इससे उन्हें निजात मिलना चाहिये और पूरी प्रक्रिया में अतिरिक्त…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
