Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
*छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के 6 विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू* *देश का पहला पाठ्यक्रम:छात्रों को मिलेगी बाल अधिकार एवं संरक्षण की जानकारी* रायपुर 10 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के…
तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वालों पर प्रहार — कानून, प्रक्रिया और जनहित पर भाजपा अडिग अम्बिकापुर । लखनपुर अमेरा खुली खदान क्षेत्र की हालिया घटना को लेकर कांग्रेस से जुड़े कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से माहौल को राजनीतिक अखाड़े में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। सरल एवं भोले-भाले ग्रामीणों को तथ्यात्मक और विधि-सम्मत जानकारी देने के बजाय उन्हें भ्रमित कर उकसाने की कोशिश की गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उक्त बातें कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि इस क्षेत्र का २००८ से २०२३ तक विधायक और मंत्री…
रायपुर, 09 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सतनामी विकास परिषद, सारंगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कौशल विकास मंत्री गुरु श्री खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जयंती गुरुपर्व–2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में सतनामी समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल…
रायपुर 9 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति देश और प्रदेश—दोनों को गौरवान्वित…
* 400 KM की यात्रा से मुक्ति दिलाओ: आजाद सेवा संघ ने UPSC/CGPSC/GATE/NET परीक्षाओं के केंद्र अम्बिकापुर में स्थाई रूप से स्थापित करने पर ज़ोर दिया।* *शैक्षणिक समानता की लड़ाई: उत्तरी छत्तीसगढ़ के छात्रों को परीक्षा केंद्रों के केंद्रीकरण से हो रहे नुकसान पर मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की अपील।* अम्बिकापुर, 9 दिसंबर 2025 — उत्तरी छत्तीसगढ़ के हज़ारों प्रतियोगी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, गैर-राजनीतिक संगठन आज़ाद सेवा संघ ने आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर को सभी उच्च-प्रोफ़ाइल (High-Stake) राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्थायी और अनिवार्य परीक्षा केंद्र…
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री जरिता लैतफलांग भी दल के साथ मौजूद थी। ग्रामीणों से चर्चा में यह स्पष्ट हुआ कि 3 दिसंबर को अधिग्रहण के लिए एस ई सी एल और प्रशासन की करवाई बिना किसी पूर्व सूचना के हुई थी। इस संघर्ष के उपरांत गिरफ्तार हुई 7 महिलाओं ने जानकारी दी कि अधिग्रहण के लिए अचानक पहुंचे पुलिस बल के पुरुषों ने खेतों में काम कर रही इन महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें हटाने का प्रयास किया और गांव के देवस्थान को तोड़ा, फिर मौजूद ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया जिससे संघर्ष की शुरुआत हुई।…
लखनपुर – छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा मंगलवार को उनके विधानसभा क्षेत्र लखनपुर और उदयपुर में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि “क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है और हर आवश्यक परियोजना को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।” — बिनकरा में सरस्वती शिशु मंदिर भवन का भूमि पूजन मंगलवार को मंत्री जी ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बिंकड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन…
रायपुर छ.ग. 09 दिसम्बर 2025। एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास UMEED केंद्रीय पोर्टल, 2025 के अंतर्गत मौजूदा वक्फ संपत्ति (औकाफ एवं राजपत्र में दर्ज वक्फ सम्पत्ति) का विवरण उम्मीद केंद्रीय पोर्टल, 2025 में 6 की अवधि 06.12.2025 समाप्त होने के कारण उक्त अधिनियम की धारा 3ख में दिये गये प्रवाधान अंतर्गत छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा माननीय वक्फ अधिकरण, रायपुर के समक्ष मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों की अपलोडिंग हेतु अतिरिक्त समय प्रदान किये जाने हेतु आवेदन दिनांक 08.12.2025 प्रस्तुत किया गया जिस पर छ.ग.राज्य वक्फ अधिकरण रायपुर के पीठासीन अधिकारी श्री कमलेश कुमार जुर्री तथा न्यायिक सदस्य श्री…
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने युवाओं को कौशल, नवाचार और नेतृत्व के माध्यम से सरगुजा के विकास का अग्रदूत बनने का आह्वान किया। अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा आज लुंड्रा में आत्मनिर्भर भारत एवं SIR 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय “युवा सम्मेलन” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि— “भारत आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी…
सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन दिनांक 09 नवंबर 2025 को स्थानीय अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक श्री देवव्रत गौतम, श्री अजय अग्रवाल, तथा मुख्य चुनाव अधिकारी श्री रमाशंकर कुशवाहा, श्री राजेश अग्रवाल एवं श्री नंदकिशोर राजवाड़े के मार्गदर्शन में पूर्णत: शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न किया गया। निर्वाचन उपरांत चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं अध्यक्ष : श्री अमित (मिंटू) अग्रवाल सचिव : श्री अजय पाठक कोषाध्यक्ष : श्री प्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई,जिसमें शामिल हैं कार्यकारिणी सदस्य / पदाधिकारियों की सूची…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
