Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में तय हुई पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और सरदार पटेल के जीवन से जुड़े जनजागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा अम्बिकापुर। आज सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लोकसभा स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम” विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता से पूर्व सरगुजा संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों—सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम…
*बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन* रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा…
*गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण* रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया…
अंबिकापुर/ इस सामाजिक सरोकार में हम सब का निरन्तर साथ दे रहे है मुकेश अग्रवल फटाके देकर औऱ मनपसंद पंचशील , जायसवल होटल से मिठाई, हम सब इस बार भी मातृछाया, बालसम्प्रेक्षण गृह, विशेष बालक गृह, गाँव मे औऱ शहर के आसपास जरूरतमन्द बच्चो को नए कपड़े, फटाके, मिठाई बांट कर छोटी सी खुशी बांटने की कोशिस की, इस सेवा कार्य मे शहर की सेवा भावी बहने डाक्टर श्रीमती पुष्पा सोनी, शारदा अग्रवल, वन्दना दत्ता, नीलिमा गौयल, लिलि बसु , इला शर्मा, अंजुम शमीम, सीता शर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, पूनम जायसवल, नुजहत फातिमा, संजीता स्वर्णकार, आशा गुप्ता, विमला यादव, सिम्मी…
रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। *छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य* राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम…
रायपुर 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता…
रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला में सेवा कर…
रेल संघर्ष समिति ने 15 दिवस के भीतर प्लेटफार्म निर्माण कार्य प्रारंभ ना होने पर,धरना सहित चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, नई इंटरसिटी ट्रेन संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रेल संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक एस के सिंह से रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग से जुड़े इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता और कॉमर्शियल इंस्पेक्टर श्री लहरे की उपस्थिति में विस्तार से चर्चा की। समिति ने स्टेशन में प्लेटफार्म की कमी के कारण दिल्ली और जबलपुर से आने वाली ट्रेनों को कमलपुर व विश्रामपुर में लंबे…
//अंबिकापुर// सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के गैर सरकारी संगठनों/स्वैच्छिक संगठनों/स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं/आध्यत्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा ने स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय केशवपुर में छात्र-छात्राओं को नशे की लत एवं उसके दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम एवं साइबर क्राइम से सुरक्षा तथा यातायात के नियमों को पालन करने को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट…
रायपुर, 21 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों से संबंधित आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं,…

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
