Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Jan Darbar News
अम्बिकापुर 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बाल मेला (चित्रकला) का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्नों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से चित्रों में विविध विषयों को उकेरा। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का जौहर दिखाया। बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की भागीदारी इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। माता-पिता ने…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से देर शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। दौरे को लेकर CM साय ने कहा, जापान और साउथ कोरिया का प्रवास रहेगा। बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विदेश दौरा होगा। जापान वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन है, जिसमें शामिल होंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स तीनों क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। प्रदेश में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं है। प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे। दिल्ली में सीएम साय वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
*किसान मेला सह जैविक मेला का किया गया शुभारम्भ, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित* रायपुर 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के तिलसिवां में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया और 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा किसान मेला सह जैविक मेला का वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री…
*खाद की किल्लत से किसान परेशान, सहकारी सोसाइटियों में नहीं मिल रहा है यूरिया, डीएपी* रायपुर/20 अगस्त 2025। डीएपी खाद के बाद अब यूरिया के संकट के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि समय पर यूरिया, डीएपी खाद नहीं मिलने से फसलों की वृद्धि रुकने लगी है, खरीफ के उत्पादन का संकट उत्पन्न हो गया है लेकिन यह सरकार अब तक सोई हुई है। सहकारी सोसाइटियों में यूरिया और डीएपी खाद का पर्याप्त भंडारण नहीं किया गया है जिसका फायदा खाद के कुछ निजी दुकानदार…
⏩ पहले मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 19/08/25 कों थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्रामवासियो द्वारा ग्राम पंचायत मे शासकीय भूमि ग्राम बकनाकला (सेमरपारा) टोप्पो लाईन जंगल पर एवं ग्राम बकना कला के वन अधिकार के तहत प्राप्त पटटे की भूमि लुरकु राम की सहमति से उसकी भूमि पर वृक्षारोपण किये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिनांक 16/08/25 को लगभग 2500 नग पौधा उक्त भूमी पर रोपण किया जा रहा था उसी समय *(01) सकीर आत्मज हनीफ (02) जीसान आत्मज सकीर (03) शब्बीर आत्मज नसीर,(04) नसीम आत्मज शब्बीर सभी…
:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर सेल द्वारा की गई त्वरित एवं सख्त कार्यवाही। :- नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रात भर औचक छापेमार कार्यवाही कर चलाया गया धरपकड़ अभियान। :- आर्म्स एक्ट के मामले मे 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं चाकू बरामद। :- 08 युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक राशि का बाउंडओवर किये जाने हेतु इस्तगासा किया गया पेश। :-विधि से संघर्षरत बालको एवं उनके परिजनों कों दी गई कड़ी समझाइस, आपराधिक…
अंबिकापुर। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का केबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा सरगुजा में हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा…
जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सामुहिक रूप से सद्भावना दिवस की शपथ भी दिलाई गई। आज आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा किराजीव गांधी यह साहस था कि उन्होंने यह स्वीकार किया कि जनता को भेजे गये 1 रु में मात्र 15 पैसे पहुंच रहे हैं। बीच का सिस्टम 85 पैसे कहा रहा है। यह समस्या बगैर तकनीक के समाप्त नहीं हो पाती। इसे ही ध्यान रखते हुए उन्होंने पंचायती राज और संचार क्रांति पर काम किया जिसके फलस्वरूप आज की सरकारें लोगों को खाते तक सीधे सहायता पहुँचा रही…
राजपुर (बलरामपुर)। राजपुर महाविद्यालय में एनएसयूआई ने छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। यह अभियान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोरी के विरोध में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने चुनाव आयोग को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर यह मांग की कि तुरंत डिजिटल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाए और फर्जी वोटरों के जरिए हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल ने कहा “भाजपा की सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनाव में…
रायपुर, 20 अगस्त 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।

Email: newsjandarbar@gmail.com
Address: Behind Siddhart Hospital, Takiya Road, Ambikapur, C.G. 497001
REHAN RAZA
EDITOR
Mobile: 7587721393
Important page
© 2025 Jandarbar. All Rights Reserved.Developed by Nimble Technology
