:-डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे आयोजित की गई प्रशिक्षण कार्यशाला।
:- पुलिस मुख्यालय रायपुर से टेक्निकल ब्रांच के साइबर कमांडो द्वारा जिले मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित।
:-साइबर अटैक से सिस्टम का बचाव एवं डाटा सुरक्षित रखने SOP का पालन करने दी गई जानकारी।
:- साइबर कमांडो द्वारा इकाई के हार्डवेयर, नेटवर्क व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की जांच साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया गया।
⏩ साइबर अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए समय समय पर साइबर हाईजीन सुनिश्चित् करते हुए साईबर खतरों, डेटा बीच जैसे जोखिमों को कम किये जाने के क्रम मे पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रशिक्षित साइबर टीम को जिले के पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियों को साइबर हाईजीन के मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे आज़ दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं कार्यालय मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों, सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को साइबर हाईजीन सुनिश्चित् करने का प्रशिक्षण दिया गया, तथा इकाई में हार्डवेयर, नेटवर्क व अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की जांच साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया गया।

साइबर कमांडो द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि साइबर हाईजीन (Cyber Hygiene) रखने के दौरान अपनी ऑनलाइन सुरक्षा और डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए नियमित आदतें अपनाई जानी चाहिए।
(01)मजबूत और अलग पासवर्ड: हर अकाउंट के लिए अलग और जटिल पासवर्ड (अक्षरों, अंकों और प्रतीकों के साथ) का उपयोग करें।
(02) टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA): सभी महत्वपूर्ण खातों (ईमेल, बैंक) पर 2FA चालू करें, जो सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।
(03)सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें ताकि सुरक्षा खामियां दूर हो सकें।
(04)संदिग्ध लिंक्स से बचें: अज्ञात ईमेल, संदेश या लिंक पर क्लिक न करें, ये फिशिंग हमले हो सकते हैं।
(05)डेटा का बैकअप (Backup): महत्वपूर्ण फाइलों का नियमित रूप से बैकअप लें, ताकि रैनसमवेयर के हमले से डेटा न खोए।
(06) सार्वजनिक Wi-Fi का सुरक्षित उपयोग: कैफे या एयरपोर्ट के फ्री Wi-Fi का उपयोग करते समय बैंकिंग या संवेदनशील काम न करें।
(07)एंटीवायरस का उपयोग: विश्वसनीय सुरक्षा सॉफ्टवेयर (Antivirus) इंस्टॉल करें और नियमित स्कैन करें।
(08)ऐप्स को सीमित अनुमति: स्मार्टफोन पर ऐप्स को केवल उतनी ही अनुमति (Permissions) दें जितनी जरूरी हो।
(09)सोशल मीडिया पर सतर्कता: सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें और प्राइवेसी सेटिंग्स कड़ी रखें।
(10) लॉगआउट करना न भूलें: सार्वजनिक या शेयर किए गए कंप्यूटर का उपयोग करने के बाद हमेशा लॉगआउट करें।
⏩ प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री सुरेश भगत, पीएचक्यू टेक्निकल ब्रांच से साइबर कमांडो दिलीप सिंह और रिखम साहू एवं साइबर सेल अंबिकापुर पुलिस टीम समेत जिले के विभिन्न थाना/चौकी, कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



