अंबिकापुर। कांग्रेस नेता परवेज आलम गांधी ने देशभर के लोगों, विशेष रूप से छत्तीसगढ़वासियों को ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में परवेज गांधी ने कहा कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की आमद पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर हुई। आपने ﷺ दुनिया को शांति, प्रेम, भाईचारे, इंसाफ, इंसानियत और आपसी सद्भाव का महान संदेश दिया। आपकी ﷺ पूरी जिंदगी मानवता की सेवा, कमजोरों और जरूरतमंदों की मदद तथा सच्चाई और न्याय के लिए समर्पित रही।
उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ का पवित्र अवसर केवल खुशी मनाने का ही नहीं, बल्कि पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की शिक्षाओं और उनके बताए हुए रास्ते को अपने जीवन में उतारने का भी अवसर है। हमें उनके संदेश को अपनाते हुए समाज में नफरत और भेदभाव को दूर कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
परवेज गांधी ने कहा कि आज देश को ऐसे ही प्रेम, एकता और आपसी विश्वास की सबसे अधिक आवश्यकता है। हमें धर्म, जाति और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और मिल-जुलकर देश की तरक्की एवं सामाजिक सौहार्द के लिए काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ﷺ की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन हैं। उनकी जिंदगी हमें सच्चाई, ईमानदारी, सब्र, रहमदिली, इंसाफ और इंसानियत की सेवा का संदेश देती है। यदि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं, तो समाज में शांति और भाईचारे को और मजबूत किया जा सकता है।
अंत में परवेज आलम गांधी ने दुआ की कि अल्लाह तआला हम सभी को पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ की सुन्नतों पर चलने की तौफीक अता फरमाए, हमारी दुआओं को कबूल फरमाए और देश में अमन, शांति, खुशहाली, भाईचारा एवं एकता कायम रखे।
परवेज आलम गांधी
अम्बिकापुर



