*मदारी आर्ट्स के कलाकारों के द्वारा मनेन्द्रगढ़ में पीएनजी अपनाइए जीवन को बेहतर बनाईए का व्यापक प्रचार प्रसार कार्य
मनेंद्रगढ़ – लोक कलाकारों का समूह मदारी आर्ट्स के द्वारा एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों में गीत, संगीत, नाटक के माध्यम से पीएनजी अपनाइए ,जीवन को बेहतर बनाईए नाटक के माध्यम से व्यापक जन जागरण का कार्य किया जा रहा है और इसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । इस कड़ी में यात्री प्रतीक्षालय बस स्टैंड ,बंगाली बस्ती, गुरु नानक वार्ड नंबर 9 , मोहार पारा , मेन मार्केट, चनवारी डांड सहित विभिन्न स्थानों पर जन चेतना का कार्य किया गया।
सर्व विदित हो कि महेंद्रगढ़ में पीएनजी के 4500 से ज्यादा कनेक्शन लग चुके हैं और 450 घरों में यह सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कलाकारों के द्वारा इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि हमें अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाना चाहिए , यदि हम मनेंद्रगढ़ में 31 अगस्त 2026 तक पंजीयन कराते हैं तो सिर्फ ₹1 में पंजीयन हो जाएगा । इस संबंध में मदारी आज के आनंद कुमार बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी और महेंद्रगढ़ के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी के मार्गदर्शन में कार्य बहुत अच्छा हो रहा है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सब इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका तय करें।



