नवागढ़, 18 अगस्त 2026।
नवागढ़ में आयोजित 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 17 अगस्त को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर रुद्र सेना बेमेतरा के जिलाध्यक्ष आशीष जैन ने कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य महंत श्री सुरेंद्र दास जी के मार्गदर्शन एवं श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य दिनेश उपाध्याय जी के मुखारविंद से होने वाली इस पावन श्री शिवमहापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के दौरान नवागढ़ की पावन धरा हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठी। श्रद्धालुओं में भगवान शिव की भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर आशीष जैन ने सभी श्रद्धालुजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
हर हर महादेव 🚩🔱
आशीष जैन
जिलाध्यक्ष, रुद्र सेना बेमेतरा



