मनेंद्रगढ़ – मदारी आर्ट्स के कलाकारों के द्वारा एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में गीत, संगीत और नाटक के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई की पीएनजी अपनाइए, और जीवन को बेहतर बनाईए। बेहद ही सुंदर तरीके नाटक और गीत संगीत के माध्यम से किया जा रहा इस कार्यक्रम से बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

कलाकारों के द्वारा आज महेंद्रगढ़ में कोर्ट के सामने, बदन सिंह मोहल्ला, सेंट्रल हॉस्पिटल रोड (आमाखेरवा) तथा खान बचाव केंद्र अस्पताल के पास किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं गणमान्यजन इस कार्यक्रम को देखें और सभी ने एक स्वर में कहा कि शाबाश मदारी ।
सर्व विदित हो कि इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी , महेंद्रगढ़ के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के माध्यम से महेंद्रगढ़ में पीएनजी के 4500 से ज्यादा कनेक्शन लग चुके हैं तथा 450 से ज्यादा घरों में इस समय सेवा प्रदान की जा रही है।
कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया कि पीएनजी सस्ता, सुंदर, टिकाऊ और सुरक्षित है। जबकि एलपीजी में हमें बहुत सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। कलाकारों ने अपने नाटक में यह भी बताया कि यदि हम 31 अगस्त 2026 तक पंजीयन करते हैं तो सिर्फ ₹1 में पंजीयन हो जाएगा और घर में कनेक्शन लग जाएगा।
नि संदेह भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से घर-घर पाइपलाइन के द्वारा पीएनजी की सेवा बहुत ही बेहतर और सुविधाजनक है, इससे भारी संख्या में देश के देवतुल्य एवं जन्म लाभान्वित हो रहे हैं। मनेंद्रगढ़ में यह सेवा शुरू होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है।
इस संबंध में मदारी आर्ट्स के आनंद कुमार गुप्त ने बताया कि हम कलाकार केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हैं और इसी कड़ी में पीएनजी अपनाइए जीवन को बेहतर बनाईए नाटक के माध्यम से जन चेतना का कार्य कर रहे हैं।



