‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4/2026’ के तहत भारतीय सेना के जवानों के प्रति व्यक्त किया सम्मान और कृतज्ञता भाव
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4/2026’ के अंतर्गत देश की सीमाओं पर तैनात 1 लाख 40 हजार जवानों के लिए रक्षा सूत्र (राखियां) भेजी गईं। अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति में पूर्व सैनिक संगठन ‘सिपाही’, पूर्व सैनिक महासभा एवं राष्ट्रभक्त संगठनों के सहयोग से भारतीय सेना के जवानों के लिए राखियां प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। रक्षा सूत्र भेजने का यह अभियान देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता की भावना को प्रकट करता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जवानों के लिए भेजा गया रक्षा सूत्र देश की मातृशक्ति की ओर से उनके प्रति सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का साहस और त्याग प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है।
भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवान देश की सीमाओं पर अडिग रहकर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। रक्षा सूत्र अभियान के माध्यम से महिला मोर्चा ने सैनिकों तक सरगुजा की बहनों का स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने किया, जबकि सूरजपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष नूतन विश्वास ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, मधु चौदाहा, नीरू मिस्त्री, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मजय मिश्रा, संजय सोनी, पूर्व सैनिकों की टीम के लीडर मेजर महेंद्र प्रताप सिंह राणा, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ सरगुजा संयोजक कृष्णानन्द तिवारी, स्काउट/गाइड जिला संयोजक तजिंदर सिंह बग्गा, सुषमा मिंज, प्रतिमा पटवा, रीना यादव, शकुंतला पांडे, माया मिश्रा, किरण सोनी, अनुराधा गोस्वामी, रश्मि जायसवाल, प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, नीलम राजवाड़े, रजनी बिंद, अर्चना सिंह, सरिता जायसवाल, नेहा सोनवानी, अल्पना मिश्रा सहित संभाग के सभी जिलों के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण तथा स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



