अंबिकापुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा सरगुजा द्वारा अंबिकापुर के मणिपुर स्थित अटल परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने लोकतंत्र की गरिमा को मजबूत किया और राष्ट्रहित को राजनीति का केंद्र बनाया। उनका जीवन समर्पण, सुशासन और राष्ट्र सेवा का आदर्श उदाहरण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोच्च स्थान दिया। उनकी दूरदर्शी सोच और ओजस्वी विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देते हैं।
विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया।
स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि अटल जी का सरल व्यक्तित्व, प्रभावशाली वाणी और राष्ट्र के प्रति समर्पण उन्हें महान जननेता बनाता है। उनकी स्मृतियां और विचार सदैव हमारे बीच जीवंत रहेंगे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष विकास पांडेय, मनीष सिंह, विद्यानंद मिश्रा, आलोक दुबे, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, रुपेश दुबे, संजय सोनी, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, निशांत सिंह सोलू, रविकांत उरांव, शैलेन्द्र शर्मा, निरंजन रॉय, अनिल जायसवाल, संजीव सेठ सोनी, अभिषेक सिंहदेव, अजय सोनी, विपिन पांडेय, जातीन परमार, किंजल किशोर पांडेय, वीर सोनी, नंदकिशोर ताम्रकार, रवि विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



