बलरामपर/ स्वतंत्रता दिवस समारोह वर्ष 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातेश्वरी द्विवेदी को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज के हाथों उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

मातेश्वरी द्विवेदी को यह सम्मान रामचन्द्रपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित कराने में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया।
उन्होंने हितग्राहियों के घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी एवं जागरूकता पहुंचाने के साथ पोषण संबंधी जानकारी देने तथा ऐप में हितग्राहियों की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करते हुए मातेश्वरी द्विवेदी ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उनके सम्मानित होने पर विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



