*शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर*
शासकीय कन्या उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में आज मंगलवार दिनांक 21.7.2026 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल ने नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें तिलक लगा लड्डू खिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया

संस्था के प्राचार्य श्रीमती अपर्णा दुबे क़े द्वारा शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और विद्यालय के अध्ययन अध्यापन को और सुगम बनाने के लिए मंत्री महोदय जी से प्रयोगशाला कक्ष एवं दो अतिरिक्त कक्ष तथा विद्यालय के कक्ष क्रमांक 23 24 और 25 के ऊपर प्रोफाइल सीट लगाने की मांग की गई जिसे माननीय मंत्री महोदय ने यथाशीघ्र इस कार्य को पूरा करने की घोषणा की सभापति नगर निगम अंबिकापुर श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी द्वारा कहा गया कि भारत के भविष्य को गढ़ने में छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों के संस्कारों पर ध्यान दें ताकि वे 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान दे सके शाला प्रवेश उत्सव को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्रों को साइकिल वितरण किया गया उपस्थित पार्षद गण और एमआईसी सदस्यों द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री दयाशंकर तिवारी, श्रीमती कविता बंसल, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश प्रताप सिंह, इको क्लब प्रभारी राधेश्याम यादव, साइकिल प्रभारी मंसूर आलम एवं शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता दास के द्वारा किया गया कार्यक्रम के बाद आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री अभिमन्यु प्रसाद सिंहा व्याख्याता के द्वारा किया गया।
प्राचार्या
शा. कन्या उ. मा. विद्यालय
अम्बिकापुर, सरगुजा



