जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण ही सुशासन का आधार,,,,,
सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश,,,
जनसंवाद से मजबूत होगा सुशासन, समस्याओं के समाधान में नहीं होगी देरी,,,
राजधानी रिपोर्टर/सौरभ साहू
दिनांक 22/06/2026,
राजधानी रायपुर छत्तीसगढ़।।
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित के प्रति संवेदनशीलता और समस्याओं का त्वरित निराकरण ही सुशासन की पहचान है।
इसी कड़ी में सोमवार को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से शासन-प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा समाधान प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि जनता के साथ सतत संवाद और समन्वय के माध्यम से प्रदेश में सुशासन एवं विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।



