इस बैठक में नवगठित कार्यकारणी के सदस्यों के साथ ही साथ ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन-विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री जरिता लैतफलांग ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन के सांकल अनुसार संगठन में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, महिलाओं, अल्पसंख्यकों सहित युवाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना है। महिला आरक्षण पर मोदी सरकार के रुख पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को मोदी सरकार भीख के रूप में महिलाओं को देना चाहती है। अगर वो इसे अधिकार के रूप में देना चाहती तो इसे मौजूदा सीटों पर दे देती लेकिन वो सीटें बढ़ा कर महिला आरक्षण के अधिकार को भीख के रूप में बदल रही है। संगठन की कार्यशैली में हो रहे बदलावों के जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ संगठन के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग होगी। निष्क्रिय पदाधिकारियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान रखते हुए पदाधिकारियों को या तो सक्रियता लानी होगी या दूसरे सक्रिय सदस्य के लिए स्थान देना होगा।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कहा कि एक ओर भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर वो महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों को संरक्षण देती है, ये भाजपा का दोहरा चरित्र है। बैठक के प्रारंभ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला के साथ ही साथ सभी ब्लॉक कमेटियों में कार्यकारणी का गठन उदयपुर संकल्प अनुसार हो चुका है। जिले के 95 प्रतिशत बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन की जानकारी भी उंनके द्वारा दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि बालकृष्ण पाठक जी के नेतृत्व में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने जबरदस्त मजबूती पाई है। बैठक में अपना सुझाव रखते हुए उन्होंने कहा कि शफ़ी अहमद, बूथ-पंचायत-वार्ड कमेटी के सदस्यों में कांग्रेस के इतिहास, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्थिति से अवगत कराने, और विचारधारा के विस्तार के लिए वर्कशाप का आयोजन किया जाये। बैठक को कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने भी सम्बोधित किया।



