:- *लगातार पाँच वर्षों से शारीरिक शोषण कर पीड़िता से शादी करने से इंकार किया*
:- *दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
▶️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.2026 को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की को गांव का रामकरण द्वारा विगत 05 वर्षो से शादी का झांसा देकर शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रतार्डित किया है। दिनांक 28.04.2026 को पीड़िता से बात करने के दौरान आरोपी ने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया एवं किसी और से विवाह करने की बात कर रहा है जिससे पीड़िता को मानसिक पीड़ा हुई है, आवेदिका की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना दरिमा के अपराध क्र- 101/2026 धारा 376,313 भा.द.वि. एवं 69 बी.एन.एस. पंजिबद्ध विवेचना में लिया गया।
▶️विवेचना दौरान दरिमा थाना की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2026 को आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जमगवां थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया, आरोपी का मेडिकल परीक्षण पश्चात न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▶️ संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्र.आर. शत्रुघन सिंह, आर. अशोक कुजूर, टिकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



