अंबिकापुर। मुस्लिम समाज के पवित्र धर्म स्थल मक्का मदीना शरीफ में हज पर जाने वाले हज यात्रियों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नाजमिया मस्जिद रसूलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हज यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया गया और मिलाद शरीफ के बाद दुआ मांगी गई। इसके साथ ही हज पर जाने वाले यात्रियों से देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगने की अपील की गई।

बता दें कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पवित्र धर्म बड़ी स्थल मक्का मदीना शरीफ में हज पर जाते है। प्रदेश के साथ ही अब सरगुजा से भी हज पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ विन है। इस बार भी सरगुजा से बड़ी संख्या में समाज के लोग हज यात्रा पर जा रहे है। हज पर जाने से पहले रसूलपुर स्थित दारुल उलूम फैजुर्रसूल हज यात्रियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मौलाना सगीर अहमद मिस्बाही हज के महत्व की जानकारी देने के साथ ही वहां की जाने वाले इल्तिकबाल हुन्जाले कैराम इबादतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हज के दौरान सभी हाजी अपने और अपने परिवार के लिए के दुआ करने के साथ ही हिन्दुस्तान जनता की सलामती और देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ करें। सम्मान समारोह के पूर्व हाजियों को हज पर जाने से पहले और हज के दौरान पढ़ी जाने वाली नमाज व अन्य जरुरी बातों की जानकारी प्रदान की गई।

कमेटी द्वारा हज पर जाने वाले सद्दन खान कादरी, नेहाल अहमद (गुड्डून) अंसारी, इकरार अहमद अंसारी, अब्दुल हमीद सिद्दीकी, अब्दिल शाकिर रजवी, जलालुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, वसीम कुरैशी, अब्दुल रशीद कुरैशी,डॉ. शोएब आलम, अब्दुल रशीद, अब्दुल गनी कादरी, मो. शमीम अंसारी, गुलाम नबी, ऐनुल हक, हिना परवीन, नसरीन अंसार, शेहला अंजुम, रेशमा, नैरून बीबी, जमीला खातून का फूल मालाओं से सम्मान किया गया।

इस दौरान कमेटी के मोतवल्ली जिलानी खान कादरी, सदर रशीद अहमद, महमद, हाजी मो. आदिक खान कादरी, कारी एनुल हक रजवी, कारी मुजीब अशरफ कादरी, तौफीक रजा अंसारी, रेहान सिद्दकी, जमाल खान मोनू, निक्की खान, अफाक अख्तर मुन्ना, शेख इरफान, हाजी अमानुल्लाह, सलीम जावेद, हाजी इदरीश सिकी सहित अन्य मौजूद थे।



