इस तालाब का रकबा 3.67 एकड़ का है। प्रशासनिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि तालाब के उत्तरी हिस्से में 60 से 70 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने के लिये उंसे मिट्टी पाटकर उसपर पक्का बाउंड्रीवाल बनाया गया है। कुछ हिस्सों में तो अवैध कब्जे के उपरांत लोगों ने गैरेज का भी निर्माण कर लिया है। हाल ही में जब नये सिरे से इसपर अवैध कब्जे का प्रयास प्रारंभ होते ही निगम में कांग्रेस पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयास से यह मामला सार्वजनिक पटल पर आया। 11 मार्च को उन्होंने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की थी।

इसे संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आज इस अवैध कब्जे को हटाना प्रारंभ कर दिया है। अवैध कब्जे के चारो ओर के बाउंड्रीवाल को हटाने के बाद तालाब में पाटी गई मिट्टी को भी हटाया जाएगा।



