दुलदुला पतराटोली: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली के प्राचार्य श्री डेनियल लकड़ा जी के सेवा निवृति पर विद्यालय परिवार तथा संकुल के सभी शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि श्री डेनियल लकड़ा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पैंकरा सर ने की। सभापति श्री भारद्वाज जी रहे।

परम्परा अनुरूप कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती जी के छाया चित्र के समुख पूजन अर्चन से हुआ।
अतिथि सम्मान के बाद संस्था के शिक्षकों से संगीतमयी स्वागतगीत प्रस्तुत किया। सर्व प्रथम श्री लाकड़ा जी के जीवन परिचय का संक्षिप्त वृतांत प्रस्तुत किया गया। उनके प्राथमिक शिक्षा,से महाविद्यालयीन शिक्षा का विस्तार विवरण प्रस्तुत किया गया। शिक्षा पूर्ण करने के बाद श्री लकड़ा जी के शिक्षकीय पद पर सेवा के विभिन्न स्तर और विदयालय में सेवा का विस्तार से उल्लेख किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रारम्भिक सेवा से सेवा निवृति तक के विभिन्न संस्थाओं के साथ सेवा अवधि का उल्लेख हुआ , श्री लाकड़ा जी ने इसी संस्था में प्राचार्य रहते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। आप संस्था के प्राचार्य रहते हुए संकुल प्राचार्य के रूप में भी पतराटोली संकुल के सभी संस्थाओं एवं शिक्षकों के मार्गदर्शक रहे इसलिए श्री लकड़ा जी का विशेष उल्लेख होना स्वाभाविक और आवश्यक हो जाता है। शिक्षकों के विदाई गीत ने कार्यक्रम को भावुक बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक क्षण भर के लिए भावुक हो गए।
आज के इस विदाई सह सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत पतराटोली के सम्माननीय सरपंच महोदया श्रीमती शांति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खंड शिक्षाधिकारी श्री नायक जी,सहायक खण्ड
शिक्षाधिकारी श्री चौहन जी,खंडश्रोत समन्वयक श्री सिन्हा जी, समन्वयक श्री गुप्ता जी की उपस्थिति ने विदाई कार्यक्रम को प्रासांगिक और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री डेनियल लाकड़ा जी ने अपने शासकीय सेवाकाल के उतार-चढ़ाव का उल्लेख किया। इस प्रकार विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामयी समापन हुआ



