अंबिकापुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के आह्वान पर, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह ( सोलू ) के नेतृत्व में नारी शक्ति के अपमान और विकास विरोधी राजनीति के खिलाफ आम जनता के साथ मातृ शक्ति का भारी रोष देखने को मिला। संसद में महिला आरक्षण को विपक्ष की गठबंधन सरकार द्वारा बाधित किए जाने और विधेयक को गिराने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा गत बुधवार को स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के साथ पी. जी. कॉलेज अंबिकापुर से घड़ी चौक तक एक विशाल ‘आक्रोश रैली’ निकाला गया, जिसमें विपक्ष के नेताओं का शव यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विगत दिनों संसद में जिस प्रकार महिला आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विधेयक को विपक्षी पार्टी के विरोध के चलते गतिरोध का सामना करना पड़ा, उसे लेकर आम जनता एवं नारीशक्ति में गहरा असंतोष है। महिलाओं का कहना है, कि यह कृत्य न केवल महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, बल्कि देश की आधी आबादी के सशक्तिकरण के प्रयासों पर आघात है।

आक्रोश रैली में विपक्षी नेता राहुल गांधी के साथ सभी विपक्षी पार्टियों का विरोध कर नारे बाजी किया गया एवं स्थानीय घड़ी चौक पर विपक्षी नेताओं का पुतला दहन कर युवा मोर्चा के साथ महिलाओं ने ये संकल्प लिया कि जबतक परिसीमन पश्चात 33% महिला आरक्षण संसद में पास नहीं होगा इनका विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पूरे मार्ग में नारीशक्ति एवं युवामोर्चा का उत्साह देखने लायक था। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता महिला आरक्षण के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, विकाश पांडे, निश्चल प्रताप सिंह, प्रिया सिंह, शुभांगी बिहाड़े, मनोज कंसारी, रविकांत उरांव, निरंजन राय, संजीव वर्मा, अभिषेक सिंह देव, जतिन परमार, विकास सोनी, वीर सोनी, रोहित कुशवाहा, प्रियंका चौबे, निरूपा सिंह, दिव्या सिंह सिसोदिया, शालिनी सिंह, आशा शुक्ला, किरण सिंह तोमर, कमलेश्वरी पैकरा, नानमणि पैकरा, सीमा कश्यप, रजनी बिंग, साधना सरकार, अर्चना सिंह, किरण सोनी, नेहा सोनवानी, बबली नेताम, ज्योति, नालिनि पाण्डेय, प्रेमलता गुप्ता, सविता शर्मा, हेमलता शर्मा, विकास शुक्ला, अनीश सिंह, अविनाश मंडल,रवजोत सिंह, शुभम सिंह भदौरिया, आशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, ओंकारेश्वर सिंह, सौरभ मिश्रा, प्रीतेश दुबे, अभिषेक सिंह, आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर, आदित्य पांडे, शैलेन्द्र चौबे, शुभम सोनी, सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, विशाल सिंह, अमित अग्रवाल, अभिषेक पावले,रोहन मंडल, किशन उपाध्याय, संजय बेहरा, पारसनाथ यादव, अभिषेक पावले, धनंजय सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, लालू यादव, नार सिंह निखिल मरावी, नीरेंद्र सारथी, रमेश यादव, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



