सरगुजा संभाग में आस्था और भाईचारे का सबसे बड़ा प्रतीक सालाना उर्स तकिया मजार शरीफ इस वर्ष 20, 21 एवं 22 मई 2026 को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हजरत बाबा मुराद शाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह (रह.) की याद में आयोजित यह उर्स हर साल की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देगा।
*कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:*

*🔸20 मई 2026:*
शाम 4 बजे जामा मस्जिद से धुमाल पार्टी और आतिशबाजी के साथ चादर संदल का भव्य जुलूस निकलेगा, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। यह जुलूस तकिया मजार शरीफ पहुंचेगा, जहां चादरपोशी के बाद ओलमाए-दीन की तकरीर होगी। रात 9 बजे से आल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध शायर, कवि और कवयित्रियां शिरकत करेंगे।
*🔸 21 एवं 22 मई 2026:*
इन दोनों दिनों में देश के मशहूर कव्वालों के बीच शानदार कव्वाली मुकाबला आयोजित किया जाएगा। अंजुमन कमेटी द्वारा कव्वालों को आमंत्रण भेजा जा चुका है। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों जायरीन को आकर्षित करेगा।
अंजुमन कमेटी ने इस महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने और सहयोग की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से सुरक्षा, ट्रैफिक, पेयजल, विद्युत और सड़क मरम्मत जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायक एवं कई वीआईपी अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कमेटी द्वारा उन्हें आमंत्रण भेजा गया है और कई अतिथियों ने अपनी सहमति भी दे दी है।
इस वर्ष आयोजन के संयोजक के रूप में अंजुमन कमेटी के सदर जनाब इरफान सिद्दीकी साहब को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।



