करीब 1 माह पूर्व भी जिला कांग्रेस के एक दल ने एयरपोर्ट के निदेशक से मुलाकात कर ठप पड़ी विमान सेवा को प्रारंभ करने की मांग की थी। कांग्रेस महामंत्री आलोक सिंह के नेतृत्व में आज दरिमा गये इस दल ने रायपुर, रांची और वाराणसी के लिये नियमित विमानसेवा पर चर्चा की। दल ने यह तर्क रखा कि ये तीनो शहर प्रशासनिक कार्य, स्वास्थ्य सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और पर्यटन की दृष्टि से महत्व रखते हैं। अम्बिकापुर से प्रतिदिन हजारों लोग इन शहरों की ओर जाते हैं। इन शहरों के लिए कोई सीधी द्रुतगति रेलसेवा भी उपलब्ध नहीं है। वाराणसी और रांची के लिए भविष्य में रेलमार्ग की भी कोई संभावना नहीं है। जबकि हवाई मार्ग के माध्यम से यात्रा के लिए आधारभूत ढांचा मौजूद है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे आलोक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हवाई चप्पल वालों को भी हवाई सेवा का आश्वासन दिया था। सरगुजा जिले की गरीब जनता को यकीन है कि प्रधानमंत्री का यह वायदा मात्र प्रलोभन नहीं रहेगा और इसे यथार्थ में उतारा जायेगा। प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद एयरपोर्ट निदेशक ने मांगो को शीर्षस्थ अधिकारियों को प्रेषित कर इस दिशा में पहल का आश्वासन दिया है। इस दौरान रजनीश सिंह, उत्तम राजवाड़े, नीतीश चौरसिया, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, जयपाल, रवि, उमाशंकर, नरेंद्र गुप्ता, नीलेश कश्यप, कुशल अग्रवाल, गौतम गुप्ता, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, अतुल यादव, अनमोल गोस्वामी, अभिनव काशी, लोलार सिंह, आयुष गुप्ता, सत्यम यादव, प्रियांशु जायसवाल, प्रिंस आदि मौजूद थे।



