चांदो मंडल से सोनू गुप्ता बने अध्यक्ष, बबन गुप्ता महामंत्री नियुक्त .. अध्यक्ष ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त….

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा० किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री मा० पवन साय जी के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति संपन्न हुई।
युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मा० राहुल टिकरिया जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मा० ओमप्रकाश जायसवाल जी की अनुशंसा पर चांदो मंडल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषणा के अनुसार चांदो मंडल से सोनू गुप्ता को मंडल अध्यक्ष तथा बबन गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सभी युवा पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सोनू गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा द्वारा शीघ्र ही मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।



