गांधीनगर वार्ड नंबर 2 का पूरा मामला, प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल पटेल रेहान अली एवं युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सतीश घोष के साथ पकड़ा,
करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत का 300 बोरी एक्सपायरी धान बरामद।

300 बोरी एक्सपायरी धान को सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रची जा रही थी,
प्लास्टिक पैकेट फाड़कर बोरे में भर रहे थे, पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश,

सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं,
फूड इंस्पेक्टर चंद्र कांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही कर 300 बोरी धान जब्त किया, जांच जारी।



